स्वास्थ्य: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, वर्ष 2026 में शनि देव आपके बारहवें भाव में बैठकर आपको स्वास्थ्य समस्याएं देने का काम करेंगे।
ऐसे में, आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।
इन सभी समस्याओं की वजह आपका तनाव हो सकता है।
इस दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमज़ोर रहने का अनुमान है और इसे आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
आपको स्वस्थ रहने के लिए अक्टूबर 2026 में ध्यान और योग करने की सलाह दी जाती है।
कैरियर: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, करियर के क्षेत्र में अक्टूबर का महीना आपके लिए औसत परिणाम लेकर आ सकता है
क्योंकि करियर के कारक ग्रह शनि महाराज वर्ष 2026 में आपके बारहवें भाव में बैठे होंगे।
ऐसे में, आपके ऊपर काम का बोझ काफ़ी बढ़ सकता है जिसके चलते आप तनाव में रह सकते हैं।
साथ ही, आपको वरिष्ठों और सहकर्मियों की तरफ से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आप नौकरी में भले ही बहुत मेहनत कर रहे होंगे, लेकिन फिर भी आपको उतनी प्रशंसा या पहचान नहीं मिलने की आशंका है।
ऐसे में, आप तनाव में आ सकते हैं। इन सब परिस्थितियों की वजह से आपको काम में गिरावट देखने को मिल सकती है और आप असंतुष्ट रह सकते हैं।
इसके अलावा, वर्ष 2026 में आपको कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा क्योंकि इस दौरान आप पर काम का दबाव काफी ज़्यादा रह सकता है। साथ ही, आपको अपने सहकर्मियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सजता है जो आपकी समस्याएं बढ़ाने का काम कर सकते हैं।
जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस महीने औसत लाभ की प्राप्ति हो सकती है और प्रतिद्वंदियों से भी कड़ी टक्कर मिल सकती है।
Free Astrology Inquiry
Share your details — our team will call you back shortly.