Cancer Rashifal

कर्क · November 2026

चन्द्रराशिः कर्क का मासिक राशिफल (नवम्बर 2026)

चन्द्रराशिः कर्क का मासिक राशिफल (नवम्बर 2026)
स्वास्थ्य: नवंबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार राहु के आठवें और केतु के दूसरे भाव में होने के कारण आपको पेट से जुड़ी समस्याएं होने का डर है इसलिए आपको अपने खानपान का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। बृहस्‍पति के दूसरे भाव में होने पर आपको अपने परिवार के सदस्‍यों की सेहत पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। राहु के आठवें घर में होने पर आपको पैरों और जांघों में दर्द होने का डर है। इस वजह से आपको अपनी सेहत को लेकर कुछ परेशानियां होने की संभावना है। इस महीने बृहस्‍पति के दूसरे भाव में उपस्थित होने के कारण आप अपनी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का डटकर सामना करेंगे। ऐसा आपकी ऊर्जा और इम्‍यूनिटी के बढ़ने की वजह से संभव हो पाएगा।

कैरियर: नवंबर मासिक राशिफल 2026 बताता है कि शनि के नौवें भाव में होने की वजह से आपको अपने काम पर अधिक ध्‍यान देने की जरूरत है। इस समय आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है और आपको अपने उच्‍च अधिकारियों से मान्‍यता भी नहीं मिल पाएगी। आपके सहकर्मी तक आपको हल्‍के में ले सकते हैं और वे अपना नाम अच्‍छा करने की कोशिश कर सकते हैं। आपमें से कुछ लोग अपने काम में अधिक संतुष्टि पाने के लिए नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। आपको अपनी जरूरत के अनुरूप उच्‍च स्‍तर की नौकरी मिल सकती है। इससे आपको काफी संतुष्टि का एहसास होगा। गुरु दूसरे भाव में बैठे हैं जिससे आप अपने काम को लेकर अधिक सहज और संतुष्‍ट महसूस करेंगे। बृहस्‍पति की कृपा से आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी प्रबल संभावना है। इससे आपके लिए कई अच्‍छी चीज़ों के रास्‍ते खुल सकते हैं। नौवें भाव का स्‍वामी बृहस्‍पति आपके दूसरे घर में बैठा है जिससे आपकी नौकरी में परिवर्तन आने के योग बन रहे हैं। इससे आपको अधिक संतुष्टि मिलने के आसार हैं। आपमें से कुछ लोगों का स्‍थान परिवर्तन हो सकता