Cancer Rashifal

कर्क · October 2026

चन्द्रराशिः कर्क का मासिक राशिफल (अक्टूबर 2026)

चन्द्रराशिः कर्क का मासिक राशिफल (अक्टूबर 2026)

स्वास्थ्य: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर 2026 के महीने में कर्क राशि के जातकों को अपने खानपान का ध्यान रखना होगा
क्योंकि आपको पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं।
बता दें कि इन समस्याओं की वजह राहु महाराज का आठवें भाव और केतु का दूसरे भाव में स्थित होना होगा।
वहीं, गुरु देव आपके लग्न भाव में बैठकर आपको स्वास्थ्य समस्याओं से बाहर आने में सहायता करेंगे।
राहु देव आपको पाचन संबंधित रोग दे सकते हैं।

कैरियर: करियर की बात करें, तो वर्ष 2026 के अक्टूबर माह में कर्क राशि के जातकों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी,
क्योंकि आपके नौवें भाव में उपस्थित शनि महाराज आपकी एकाग्रता को प्रभावित करने का काम कर सकते हैं।
इसके परिणामस्वरूप, आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
इस महीने कुछ जातक बेहतर भविष्य के लिए नौकरी में बदलाव का मन सकते हैं क्योंकि शनि देव की नौवें भाव में उपस्थिति की वजह से आपका मन नौकरी में नहीं लगेगा।
गुरु देव आपके पहले/लग्न भाव में विराजमान होंगे जो इस महीने करियर के क्षेत्र में लाभ प्राप्त करने में समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
ऐसे में, आपको काम का दबाव महसूस हो सकता है और आप तनाव में आ सकते हैं जिसके चलते आप नौकरी छोड़ने पर सोच-विचार कर सकते हैं।
हालांकि, गुरु ग्रह अपनी उच्च अवस्था में होंगे, इसलिए आप इन समस्याओं से बाहर आने में सक्षम होंगे।

प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार,
कर्क राशि के जातकों के प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए अक्टूबर 2026 मिलाजुला रह सकता है
क्योंकि आपके नौवें भाव में शनि देव और पहले भाव में गुरु महाराज स्थित होंगे।
छाया ग्रह राहु की आठवें भाव में और केतु की दूसरे भाव में मौजूदगी प्रेम और वैवाहिक जीवन में समस्याओं को पैदा करने का काम कर सकती हैं।