स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो वर्ष 2026 के अक्टूबर माह में मकर राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी
क्योंकि गुरु ग्रह आपके सातवें भाव में होंगे।
लेकिन, कभी-कभी आपको छोटे-मोठे रोग जैसे पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।
हालांकि, शनि देव आपके तीसरे भाव में बैठकर आपको रोगों से राहत देने का काम करेंगे
और ऐसे में, आप रोगों से लड़ते हुए बाहर आने में सक्षम होंगे।
अगर आप अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको ध्यान और योग करने की सलाह दी जाती है।
सातवें भाव में बैठे गुरु आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाने का काम करेंगे।
कैरियर: जब बात आती है करियर की, तो अक्टूबर महीने में करियर के ग्रह शनि देव आपके तीसरे भाव में उपस्थित होंगे
जो मकर राशि के जातकों को करियर में काफ़ी अच्छे परिणाम देंगे।
साथ ही, आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी।
इस दौरान आपको कार्यों में की गई मेहनत के लिए सराहना के साथ-साथ अपनी एक अलग पहचान मिलने की संभावना है।
नौकरी में नियमों पर चलकर आप करियर को प्रगति के मार्ग पर लेकर जा सकेंगे।
अगर आपका खुद का व्यापार हैं, तो यह महीना लाभ के लिए मामले में सामान्य रह सकता है
अर्थात न आपको लाभ न हानि होने की संभावना है क्योंकि गुरु देव आपके सातवें भाव में बैठे होंगे।
वहीं, शनि महाराज आपके तीसरे भाव में मौजूद होंगे और ऐसे में, शनि एवं गुरु ग्रह की इस स्थिति को बहुत शुभ माना जाएगा।
लेकिन, राहु की दूसरे और केतु की आठवें भाव में मौजूदगी की वजह से आप करियर को लेकर चिंतित नज़र आ सकते हैं।
इस दौरान आपको होने वाला मुनाफा आधा हो सकता है।
प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: बात करें प्रेम और वैवाहिक जीवन की, तो अक्टूबर का महीना मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि गुरु ग्रह आपके सातवें भाव में मौजूद होंगे।
Free Astrology Inquiry
Share your details — our team will call you back shortly.