Gemini Rashifal

मिथुन · November 2026

चन्द्रराशिः मिथुन का मासिक राशिफल (नवम्बर 2026)

चन्द्रराशिः मिथुन का मासिक राशिफल (नवम्बर 2026)
स्वास्थ्य: नवंबर मासिक राशिफल 2026 बताता है कि बृहस्‍पति के अपने मित्र सूर्य की राशि में स्थित होने से आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। आपको पाचन से संबंधित समस्‍याएं होने का डर है लेकिन इसके साथ ही गुरु के तीसरे भाव में होने की वजह से आपको कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या परेशान नहीं करेगी। राहु के नौवें भाव में होने के कारण इस महीने आपके पिता को स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। उन्‍हें पैरों में गंभीर सूजन या दर्द होने का डर है। ऐसे में आपका खर्चा बढ़ सकता है। अपने पिता का उचित इलाज करवाएं। शनि के दसवें भाव में होने से आप अपनी मां की सेहत के बारे में सोचने पर मजबूर हो सकते हैं क्‍योंकि इस महीने शनि की दृष्टि आपके चौथे भाव पर रहने वाली है। आपको और अच्‍छे से प्रयास करने और खुद को फिट बनाने के कई तरीके अपनाने की आवश्‍कता हो सकती है। ये आपके स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर कर सकते हैं।

कैरियर: नवंबर मासिक राशिफल 2026 कहता है कि राहु के नौवें भाव में होने की वजह से मिथुन राशि के लोगों को अपने करियर में औसत लाभ मिलने की संभावना है। इस भाव में राहु का होना आपके लिए फलदायी साबित नहीं होगा और आप अपने करियर के क्षेत्र में पीछे रह सकते हैं। इसलिए आपको इस समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है। शनि दसवें भाव में रहकर इस महीने आपको करियर के क्षेत्र में सफलता दिलवा सकते हैं। लेकिन आप जिस सफलता की उम्‍मीद कर रहे हैं, उसे आप आसानी से प्राप्‍त नहीं कर पाएंगे। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको इस महीने शनि के दसवें भाव एवं राहु के नौवें भाव में होने की वजह से औसत लाभ मिलने की संभावना है। शीर्ष पर आने के लिए आपको अपनी व्‍यावसायिक रणनीतियों को बदलने की जरूरत हो सकती है और आप अधिक मुनाफा कमा सकते हैं और इससे आपको मार्गदर्शन मिलेगा।