Gemini Rashifal

मिथुन · October 2026

चन्द्रराशिः मिथुन का मासिक राशिफल (अक्टूबर 2026)

चन्द्रराशिः मिथुन का मासिक राशिफल (अक्टूबर 2026)

स्वास्थ्य: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 कहता है कि मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य अक्टूबर 2026 में अच्छा बना रहेगा
क्योंकि गुरु देव आपके दूसरे भाव में स्थित होंगे।
राहु महाराज नौवें भाव में बैठकर बड़े बुज़ुर्गों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।
साथ ही, उन्हें किसी सर्जरी से गुज़रना पड़ सकता है।
ऐसे में, आपको परिवार के बुजुर्गों की सेहत को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
शनि ग्रह की दसवें भाव में मौजूदगी आपको अपनी सेहत को लेकर सोच-विचार करने पर मज़बूत कर सकती है।
साथ ही, आपको सर्दी, एलर्जी, खांसी और पैरों में दर्द जैसी समस्याओं की शिकायत रह सकती है।

कैरियर: करियर को देखें तो, मिथुन राशि के जातकों को वर्ष 2026 में अक्टूबर माह के दौरान करियर में अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे
क्योंकि इस दौरान शनि महाराज नौवें भाव के स्वामी के रूप में दसवें भाव में स्थित होंगे।
दसवें भाव में शनि देव की उपस्थिति को आपके करियर के लिए बेहद शुभ माना जाएगा।
कार्यों में आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयासों से आपको नौकरी में प्रमोशन और अन्य महत्वपूर्ण लाभ मिल सकते हैं।
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, शुभ एवं लाभकारी ग्रह गुरु अक्टूबर के महीने में आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी के रूप में दूसरे भाव में स्थित होंगे।
ऐसे में, आप जीवन में सिद्धांतों पर चलते हुए कार्य करने में सक्षम होंगे।
इस दौरान आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।
दूसरे भाव में गुरु महाराज की उपस्थिति आपके संचार कौशल को मज़बूत बनाएगी और इसका फायदा आपको करियर में मिलेगा।
साथ ही, आप करियर में उच्च मूल्य स्थापित करने में सक्षम होंगे।
जिन जातकों का अपना व्यापार है, वह इस महीने एक सफल व्यापारी बनकर उभरेंगे