चन्द्रराशिः मीन का मासिक राशिफल (नवम्बर 2026)
स्वास्थ्य: नवंबर मासिक राशिफल 2026 कहता है कि राहु के बारहवें भाव में होने पर आपकी सेहत ज्यादा अच्छी नहीं रहने वाली है और आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। हो सकता है कि आपको रात को अच्छी नींद न आए जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आपको नींद से संबंधित समस्याएं होने का डर है या फिर आपको रात को देर तक जाग सकते हैं। राहु के बारहवें भाव में होने पर आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं जैसे कि पैरों, कंधों और गर्दन में दर्द हो सकता है। आपके अंदर एक अनावश्यक डर पैदा हो सकता है और आापके मन में असुरक्षा की भावनाएं जन्म ले सकती हैं। इससे आपके स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं होने का डर है। नवंबर 2026 में शनि पहले भाव में बैठे हैं जिससे आपको अपनी सेहत को लेकर अधिक चिंता हो सकती है और इसकी दृष्टि के कारण आपको पाचन संबंधित समस्याएं होने का डर है। इन पाचन समस्याओं से बचने के लिए आपको इस महीने खाना समय पर खाने की जरूरत है ताकि आपकी सेहत बेहतर स्थिति में रहे। हालांकि, इस महीन केतु के छठे भाव में होने पर आपको सभी स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने की ताकत मिल सकती है और स्वास्थ्य के मामले में बेहतर होने के लिए मार्गदर्शन मिल सकता है। आपके अंदर साहस एवं दृढ़ संकल्प बढ़ेगा जिससे आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी।
कैरियर: नवंबर मासिक राशिफल 2026 कहता है कि करियर के कारक ग्रह शनि के पहले भाव में होने की वजह से आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं और आपमें से कुछ लोग उच्च प्रगति एवं अधिक संतुष्टि पाने के लिए नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। शनि के पहले भाव में होने के कारण आपमें से कुछ लोग अपनी मौजूदा नौकरी तक खो सकते हैं।
Free Astrology Inquiry
Share your details — our team will call you back shortly.