स्वास्थ्य: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार,
अक्टूबर 2026 में धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा नहीं रहने की आशंका है
क्योंकि गुरु ग्रह आपके आठवें भाव में मौजूद होंगे।
ऐसे में, आपको गले में इन्फेक्शन और मोटापे जैसी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
गुरु देव की यह स्थिति आपको पैरों में दर्द और मन में अनजान भय दे सकती है।
साथ ही, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमज़ोर रह सकती है।
आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने का काम केतु ग्रह की नौवें भाव में मौजूदगी कर सकती है।
ऐसे में, आप कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण आप सर्दी-जुकाम का शिकार हो सकते हैं।
केतु ग्रह की स्थिति आपके जीवन में समस्याओं को बढ़ाने का काम करेगी और ऐसे में,
आपको इस महीने पिता के स्वास्थ्य पर काफ़ी धन खर्च करना पड़ सकता है।
गुरु देव का आठवें भाव में होना आपको मोटापे का शिकार बना सक्क्ता है
और ऐसे में, आपका वजन बढ़ना और शरीर में भारीपन महसूस होना जैसी समस्या घेर सकती है।
हालांकि, अक्टूबर 2026 में स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी
क्योंकि शनि महाराज आपके तीसरे भाव में मज़बूत स्थिति में होंगे।
कैरियर: करियर की बात करें, तो अक्टूबर 2026 के महीने में करियर के ग्रह शनि देव आपके चौथे भाव में स्थित होंगे
और ऐसे में, यह आपको अच्छे परिणाम देने में पीछे रह सकते हैं।
इस दौरान आप पर काम का बोझ हो सकता है जो नौकरी में गिरावट की वजह बन सकता है।
शनि देव की चौथे भाव में उपस्थिति के प्रभाव से आप पर काम का बोझ बढ़ेगा इसलिए आप तनाव में रह सकते हैं।
गुरु ग्रह के आपके आठवें भाव में होने से करियर में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें अक्टूबर 2026 में ज्यादा लाभ नहीं होने की संभावना है
Free Astrology Inquiry
Share your details — our team will call you back shortly.