Scorpio Rashifal

वृश्चिक · November 2026

चन्द्रराशिः वृश्चिक का मासिक राशिफल (नवम्बर 2026)

चन्द्रराशिः वृश्चिक का मासिक राशिफल (नवम्बर 2026)
स्वास्थ्य: नवंबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार बृहस्‍पति के इस महीने अपनी मैत्री राशि में दसवें घर में होने के कारण आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहने वाला है। इस महीने शनि के पांचवे घर में होने पर आपकी स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति अच्‍छी रहेगी और आपको केवल छोटी-मोटी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं ही परेशान कर सकती हैं। वहीं शनि के पांचवे भाव में होने पर आपको अपने बच्‍चों की सेहत पर धन खर्च करना पड़ सकता है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। राहु के चौथे और केतु के दसवें भाव में बने रहने से आपको पांचन और त्‍वचा से संबंधित समस्‍याएं होने का डर है। इस वजह से आप परेशान रह सकते हैं। इस महीने इम्‍यूनिटी के कमज़ोर होने और संतुलित आहार न लेने की वजह से आपको पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आपको समय पर भोजन करना चाहिए ताकि आपका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रह सके। गुरु के दसवें भाव में होने और इसकी दिव्‍य दृष्टि के कारण आपका स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहेगा और आपको अपनी फिटनेस को बनाए रखने में मार्गदर्शन मिलेगा।

कैरियर: नवंबर मासिक राशिफल 2026 कहता है कि करियर के कारक ग्रह शनि के पांचवे भाव में होने की वजह से इस महीने आपको औसत परिणाम मिलने के संकेत हैं। ऐसे में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है और आप बेहतर प्रगति की तलाश में नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। इस महीने शनि के पांचवे घर में बने रहने से आपको चुनौतीपूर्ण स्थितियां देखनी पड़ सकती हैं और अपने उच्‍च अधिकारियों से आवश्‍यक सहयोग और मान्‍यता न मिल पाने की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो अधिक मुनाफा कमाने को लेकर आपको आकस्मिक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी प्रतिस्‍पर्धा देखने को मिल सकती है।