चन्द्रराशिः वृश्चिक का मासिक राशिफल (अक्टूबर 2026)
चन्द्रराशिः वृश्चिक का मासिक राशिफल (अक्टूबर 2026)
स्वास्थ्य: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार,
वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य अक्टूबर के महीने में सामान्य से अच्छा रहेगा क्योंकि बृहस्पति देव आपके नौवें भाव में स्थित होंगे
और इनकी दृष्टि आपकी राशि पर होगी।
गुरु महाराज की यह स्थिति आपके भीतर आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी जिससे आप ऊर्जावान और उत्साही बनेंगे।
आप अपने शरीर को फिट रखने में सक्षम होंगे।
शनि देव का पांचवें भाव और राहु का चौथे भाव में होना आपके आराम में कमी कर सकता है।
साथ ही, यह आपको नींद और पाचन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं देने का काम कर सकते हैं।
इस दौरान आपको पैरों में दर्द और जकड़न की शिकायत भी हो सकती है।
राहु की चौथे भाव में स्थिति के कारण आप परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
कैरियर: करियर की बात करें, तो अक्टूबर 2026 में करियर के ग्रह शनि देव आपके पांचवें भाव में स्थित होंगे
जो वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में औसत परिणाम दे सकते हैं।
शनि ग्रह के प्रभाव से आपको खुद पर काम का दबाव महसूस हो सकता है
और ऐसे में, आप बेहतर संभावनाओं की तलाश में नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं।
पांचवें भाव में शनि देव के बैठे होने की वजह से आपको इस महीने करियर के क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आपको वरिष्ठों से सहयोग या मेहनत के अनुसार पहचान नहीं मिलने की आशंका है
जिसके चलते आप असंतुष्ट और तनाव में नज़र आ सकते हैं।
अगर आपका खुद का व्यापार है, उन्हें कारोबार में लाभ कमाने के मार्ग में अप्रत्यशित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
साथ ही, आपको प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है और उन्हें टक्कर देने में आप नाकाम रह सकते हैं।
ऐसे में, आपको होने वाला लाभ औसत रह सकता है।
Free Astrology Inquiry
Share your details — our team will call you back shortly.