Taurus Rashifal

वृषभ · November 2026

चन्द्रराशिः वृष का मासिक राशिफल (नवम्बर 2026)

चन्द्रराशिः वृष का मासिक राशिफल (नवम्बर 2026)
स्वास्थ्य: नवंबर म‍ासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपकी राशि का स्‍वामी शुक्र पांचवे और छठे भाव में बैठा है जिससे आपको सेहत के मामले में सकारात्‍मक परिणाम मिलने के आसार हैं। शनि आपका अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य बनाए रखने में मार्गदर्शन करेंगे क्‍योंकि शनि ग्रह ग्‍यारहवें भाव में बैठे हैं और आप स्‍वस्‍थ रहेंगे। आपके अंदर साहस और दृढ़ संकल्‍प रहेगा और साहस की वजह से आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रह सकता है। नवंबर 2026 में आपकी इम्‍यूनिटी बढ़ सकती है। इस समय आप ज्‍यादा फिट महसूस करेंगे जिससे आप खुद को स्‍वस्‍थ बनाए रखने में सक्षम हो सकते हैं।

कैरियर: नवंबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार करियर के क्षेत्र में आपको अत्‍यधिक लाभ मिलने के आसार हैं। नौवें और दसवें भाव का स्‍वामी शनि आपके ग्‍यारहवें भाव में बैठा है जिससे आपके लिए इस तरह की स्थिति बन रही है। शनि के अनुकूल स्थिति में इच्‍छाओं के कारक ग्‍यारहवें भाव में होने की वजह से आपको नई नौकरी के लिए अनेक अवसर मिलने की संभावना है। इससे आप सुरक्षित महसूस करेंगे और कार्यक्षेत्र में उच्‍च लक्ष्‍य प्राप्‍त करने में सक्षम होंगे। चूंकि, शनि आपके दसवें भाव के स्‍वामी हैं इसलिए आपको इस महीने करियर के क्षेत्र में अधिक लाभ प्राप्‍त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत हो सकती है। आपमें से कुछ लोगों को अलग नौकरी या काम के लिए किसी अलग जगह पर भेजा जा सकता है जिससे आपके सपनों और महत्‍वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है। आपमें से कुछ लोगों को विदेश से अच्‍छे अवसर मिल सकते हैं जिससे आप इस महीने आपको आनंद और सफलता मिलेगी। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आप अधिक लाभ कमाने के रूप में सफलता पाने की स्थिति में हो सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंदियों से प्रतिस्‍पर्धा करने और उच्‍च मुनाफा कमाने में सक्षम हो सकते हैं।